{"_id":"61f5a05c29af305d643a5892","slug":"sp-candidate-complained-about-four-police-officers-noida-news-noi6294120104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग से की चार पुलिस अधिकारियों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग से की चार पुलिस अधिकारियों की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। नोएडा विधानसभा सीट से सपा और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने चुनाव आयोग से पुलिस कमिश्नर समेत चार पुलिस अधिकारियों की शिकायत की है। प्रत्याशी के चीफ इलेक्शन एजेंट हिमांशु चौहान की ओर से दी गई शिकायत में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, एडीसीपी रणविजय सिंह, सेक्टर-20 कोतवाल मनोज सिंह और फेज-दो कोतवाल सुजीत कुमार पर भाजपा के पक्ष में चुनाव कराने के लिए मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि चारों अधिकारी झुग्गी-झोपड़ियों और छोटी-छोटी कॉलोनियों में रहने वाले मतदाताओं को डरा धमका रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि जब तक उक्त अधिकारी यहां पर तैनात रहेंगे तब तक चुनाव को निष्पक्ष कराना मुश्किल है।
कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा पर लगाए आरोप
नोएडा से कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। पाठक ने चुनाव आयोग और जिला चुनाव अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि भाजपा द्वारा हाउसिंग सोसाइटियों में व्हाट्सएप ग्रुपों पर संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं कि उनके द्वारा सोसायटियों में नि:शुल्क (एंटी-कोविड-19) टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पाठक ने दावा किया कि यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उधर, भाजपा के नोएडा प्रवक्ता तन्मय शंकर ने चुनाव संबंधी उल्लंघन के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता हताशा में ऐसा कर रही हैं। तन्मय का कहना है कि पंखुड़ी ने सोशल मीडिया पर जो व्हाट्सएप संदेश साझा किए हैं, वे भाजपा के किसी पदाधिकारी या पार्टी द्वारा अधिकृत नहीं हैं।
सपा ने दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर लगाए आरोप
ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने गौतमबुद्घ नगर के दो पुलिस अधिकारियों पर सत्ता पक्ष के लिए काम करने का आरोप लगाया है। राजकुमार भाटी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिकायत कर इस मामले में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखने की मांग की है। अखिलेश यादव को भेजी गई शिकायत में उन्होंने कहा है कि दादरी सीट पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने व मतदान करने के लिए अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। इन दोनों पुलिस अधिकारियों के रहते गौतमबुद्घ नगर की दादरी विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। ब्यूरो