फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP-BSP-Congress syndicate betrayed the people of the state: Naqvi

सपा-बसपा-कांग्रेस सिंडिकेट ने प्रदेश के लोगों से किया विश्वासघात : नकवी

Sun, 06 Feb 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP-Congress syndicate betrayed the people of the state: Naqvi
नोएडा। भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को हल्दौनी गांव में जन चौपाल को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस के सिंडिकेट ने प्रदेश के लोगों पर साठ साल तक शासन किया और विश्वासघात किया। इस एसबीसी सिंडिकेट ने सर्वश्रेष्ठ राज्य को बीमार राज्य बना दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में स्वर्णिम युग की शुरुआत की है। भाजपा ने सभी की गरिमा व विकास के संकल्प के साथ छद्म धर्म निरपेक्षता और तुष्टीकरण की राजनीति को हरा दिया है। मोदी-योगी कार्यकाल सशक्तीकरण का पर्याय है, जबकि मुस्लिम-यादव कार्यकाल सांप्रदायिकता और जातिवाद का प्रतीक था। कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और अब योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल इस राज्य का स्वर्णिम काल माना जाता है। भाजपा शासन ने न केवल यूपी को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया, बल्कि दंगाइयों, माफिया और भ्रष्टाचारियों की मांद को भी ध्वस्त कर दिया। राज्य को विकास की ओर बढ़ने देने के लिए 10 फरवरी को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में ही मतदान करें। नकवी ने क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार भी किया।
विज्ञापन

‘जनता को बलवाइयों-बाहुबलियों की नहीं, ईमान-इंसाफ की सरकार चाहिए’
नकवी ने कहा कि जनता को बलवाइयों-बाहुबलियों की नहीं, बल्कि ईमान-इंसाफ की सरकार चाहिए। देश के 80 फीसदी लोगों को भाजपा का समर्थन है। प्रदेश सरकार ने कोविड के दौरान बहुत अच्छा प्रबंधन किया। 100 वर्ष पहले इस तरह की महामारी आई थी तो बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं। इस बार सरकार महामारी से बेहतर तरीके से निपटी। ओवैसी पर हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed