{"_id":"5f873add8ebc3e9bc73446fa","slug":"south-korean-companies-will-invest-more-in-the-district-will-get-employment-noida-news-noi542521845","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरियाई कंपनियां जिले में और करेंगी निवेश, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कोरियाई कंपनियां जिले में और करेंगी निवेश, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दक्षिण कोरियाई कंपनियां जल्द ही ग्रेटर नोएडा में बड़ा निवेश कर सकती हैं। बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के साथ ऑनलाइन बैठक में कंपनियों ने इसका संकेत दिया है। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। कोरियाई प्रतिनिधियों ने यूपी चैप्टर बनाने की भी घोषणा की। साथ ही जिले में कोरियाई कल्चरल सेंटर बनाने की भी इच्छा जताई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने ऑनलाइन बैठक की। इसमें एसीईओ दीपचंद्र, ओएसडी शिवप्रताप शुक्ल, जीएम पीके कौशिक, मीना भार्गव आदि शामिल रहे। इनके अलावा कोरियाई कंपनियों के औद्योगिक संगठन कोरियन चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स इन इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश और खासकर ग्रेनो में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए यूपी चैप्टर की स्थापना का एलान किया। बैठक में कोरिया से जुड़ी 10-11 कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सीईओ नरेंद्र भूषण ने इन कंपनियों को ग्रेटर नोएडा में निवेश करने का प्रस्ताव दिया, इस पर कंपनियों ने इलेक्ट्रिॉनिक्स उत्पाद में शीघ्र निवेश की बात कही। सीईओ ने भारतीय खानपान व संस्कृति के साथ समन्यवय स्थापित करने के लिए ग्रेटर नोएडा में कोरियन कल्चर सेंटर की स्थापना का भी प्रस्ताव दिया। बैठक में सीईओ ने वर्तमान में चल रहीं कोरियाई कंपनियों से जुड़ीं समस्याओं जैसे रोड, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट आदि समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।