{"_id":"66a9081bcf9b7491c2065bd1","slug":"solar-panels-installed-in-the-homes-of-282-consumers-saving-rs-18-thousand-annually-grnoida-news-c-23-1-vns1013-36518-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 282 उपभोक्ताओं के घर लगा सोलर पैनल, सालाना 18 हजार की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 282 उपभोक्ताओं के घर लगा सोलर पैनल, सालाना 18 हजार की बचत
विज्ञापन
282 उपभोक्ताओं के घर लगा सोलर पैनल, सालाना 18 हजार की बचत
-एनपीसीएल को अब तक पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में मिले 1000 आवेदन
-केंद्र और राज्य सरकार से अब तक 174 उपभोक्ताओं को मिली 1.77 करोड़ की सब्सिडी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक ग्रेनो के 282 उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर पैनल लग चुका है। इनमें से 174 उपभोक्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार से 1.77 करोड़ की सब्सिडी भी मिल चुकी है। जल्द ही बाकी उपभोक्ताओं को भी सब्सिडी मिल जाएगी। सोलर पैनल से एक उपभोक्ता सालाना 15 से 18 हजार रुपये की बचत करेगा।
ग्रेटर नोएडा में एनपीसीएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू की है। लोकसभा चुनाव के दौरान योजना को बंद कर दिया गया, लेकिन फिर से योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। अब तक 1000 से अधिक उपभोक्ता एनपीसीएल में आवेदन कर चुके हैं। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि 1000 में से 282 उपभोक्ताओं के घर पर सोलर पैनल लग चुका है। जबकि इनमें से 174 को सब्सिडी भी मिल चुकी है। जो 1.77 करोड़ हैं। बाकी उपभोक्ताओं को भी जल्द सब्सिडी मिल जाएगी। साथ ही अन्य उपभोक्ताओं के घर भी सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल यूपीनेडा पर पंजीकृत बिजली कंपनी ही दे रही है। उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना के तहत कई बैंक तीन किलोवाट भार के लिए सात फीसदी पर ऋण दे रहे हैं। योजना के तहत एक से 5 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगाया जा रहा है। जिसका खर्च 30 हजार से 78 हजार तक है। इसमें सरकार कम से कम 15000 और अधिकतम 30000 रुपये की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल की अतिरिक्त बिजली ग्रिड पर चली जाएगी। इसका भुगतान कंपनी उपभोक्ता के बिल में समायोजन कर सकेगी। एक साल में उपभोक्ता 15 से 18 हजार रुपये की बचत कर सकता है।