फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Society's basement fire, chaos

सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग, अफरातफरी

Thu, 14 Apr 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Society's basement fire, chaos
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी के बेसमेंट में लगी आग। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी के बेसमेंट में रखे लकड़ी के सामान में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगने से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। आननफानन वहां खड़ी गाड़ियों को निकाला गया। निवासियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आरोप है कि सोसाइटी का फायर सिस्टम नहीं चला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, सोसाइटी के सात टावर में 24 घंटे से बिजली नहीं है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि रात एक बजे के करीब सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मेंटेनेंस कार्यालय से पता चला कि बेसमेंट में आग लग गई है। इसके बाद निवासी नीचे पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को निकाला गया। साथ ही निवासियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस पहुंची। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। रात करीब 2:15 बजे इकोटेक-3 और नोएडा सेक्टर 71 से दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। इकोटेक-3 के अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रात 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट में लकड़ी और अन्य सामान रखा हुआ था। उसमें शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। निवासियों ने बताया कि आग के कारण बिजली के तार जल गए। इस कारण सोसाइटी के 11 में से 7 टावर में बिजली नहीं है। रात एक बजे से अब तक बिजली नहीं होने से निवासी परेशान है। लिफ्ट बंद होने से 19 मंजिला टावर में ऊपरी मंजिल तक जाना मुश्किल हो गया है। जनरेटर का पावर बैकअप भी बंद है। लोग दूसरों के घर जाकर मोबाइल चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं मिली मोमबत्ती, दूसरों के घर बिताई रात
सोसाइटी में करीब 700 परिवार रहते है। निवासियों ने बताया कि जिन सात टावर में बिजली नहीं है। वहां के निवासी बाजार से मोमबत्ती जलाकर काम कर रहे हैं, लेकिन काफी निवासियों को बाजार में मोमबत्ती नहीं मिली। वहीं, आरओ नहीं चलने से पानी की दिक्कत भी रही। लोगों ने बाजार से खरीदा। मंगलवार और बुधवार रात काफी लोगों ने आसपास की सोसाइटियों में अपने परिचितों के घर जाकर नींद पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed