फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   society ibnvestigation

Noida News: एलआईयू जांच करने आई तो 22डी सोसाइटी से भागे विदेशी विद्यार्थी

Wed, 14 Jan 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
society ibnvestigation
-26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर विदेशी नागरिकों का सत्यापन करने आई थी टीम
विज्ञापन

- वीजा खत्म होने वाले छात्रों को जल्द अपडेट करने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी सोसाइटी में बुधवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की टीम विदेशी छात्रों का सत्यापन करने पहुंची। जांच की जानकारी मिलते ही बहुत से विदेशी छात्र भाग खड़े हुए। 26 जनवरी की सुरक्षा को लेकर एलआईयू विदेशी नागरिकों का सत्यापन कर रहा है। हालांकि, जांच में छह विद्यार्थियों की वीजा अवधि समाप्त पाई गई तो उन्हें जल्द वीजा अवधि अपडेट करने की हिदायत दी है। यमुना सिटी के 22डी सोसाइटी के सेक्टर में बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी रहते हैं। इनमें अफ्रीकी (नाईजीरियाई) मूल के बड़ी संख्या में छात्र हैं। लंबे समय से सोसाइटी के नागरिक इन छात्रों पर मादक पदार्थ उपयोग करने और सोसाइटी में हंगामा करने का आरोप लगा रहे थे। सोसाइटी में अफोर्डेबल और हाईराइज बिल्डिंग में लगभग 20 से अधिक फ्लैटों में विदेशी विद्यार्थी रह रहे हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने पिछले दिनों प्रमुखता से उठाया था।
बुधवार सुबह एलआईयू निरीक्षक पारूल पुनिया की टीम 22डी सोसाइटी में विदेशी विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दनकौर कोतवाली पुलिस भी साथ में थी। सत्यापन की जानकारी पर ही बहुत से विदेशी विद्यार्थी सोसाइटी से भाग गए। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ विदेशी विद्यार्थियों का टीम ने सत्यापन किया। इनमें से लगभग छह विद्यार्थियों की वीजा अवधि समाप्त होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर एलआईयू की ओर से विदेशी नागरिकों के सत्यापन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत यमुना सिटी के सेक्टर-22डी सोसाइटी में विदेशी विद्यार्थियों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। सत्यापन के दौरान जिन विदेशी विद्यार्थियों की वीजा अवधि समाप्त हो गई थी, उन्हें जल्द ऑनलाइन अवधि बढ़ाने के लिए कहा गया है। - पारूल पुनिया, निरीक्षक एलआईयू
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed