{"_id":"6a86ea817957dc72ae05218f","slug":"so-that-the-brothers-wrist-does-not-remain-bare-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103639-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ...ताकि सूनी न रहे भाई की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ...ताकि सूनी न रहे भाई की कलाई
विज्ञापन
नूपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक, ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से दूसरे शहरों में भाई के लिए राखी भेज रहीं महिलाएं
ग्रेटर नोएडा। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक है और बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी में जुटी हैं। जिन बहनों के भाई दूसरे शहरों में रहते हैं उनके लिए यह दूरी त्योहार की खुशी में बाधा नहीं बन रही है। ऐसी बहनें अपने प्यार और अपनापन को भाइयों तक पहुंचाने के लिए राखियां भेज रही हैं। डाक और अन्य माध्यमों से भाइयों के लिए राखियां भेजी जा रही हैं। बहनों का कहना है कि राखी केवल एक धागा नहीं है। यह भाई-बहन के बीच प्यार, विश्वास और रिश्ते की पहचान है। राखी के साथ बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं।
भाई के लिए शिकोहाबाद राखी भेज रही हूं। इस बार खुद उसकी कलाई पर राखी नहीं बांध पाऊंगी। -नूपुर
भाई बरेली में है। राखी भेज रही हूं। इस बार पास न होने का थोड़ा दुख है लेकिन क्या कर सकती हूं। -रश्मि
बुलंदशहर में भाई रहते हैं। राखी भेज रही हूं। दूरी कितनी भी हो लेकिन रिश्ता हमेशा दिल के करीब रहता है। -चंचल
इस बार भाई के पास जाकर राखी नहीं बांध पाऊंगी। अयोध्या राखी भेज रही हूं ताकि उनकी कलाई सूनी न रहे। -दिव्या