{"_id":"606c9bd88ebc3e592e0eb02a","slug":"so-far-12245-mt-wheat-procured-in-the-district-mewat-news-noi5756320114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अब तक 12245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अब तक 12245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 12245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इनमें से पुन्हाना अनाज मंडी में सबसे अधिक 5507 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें एफसीआई द्वारा 1443 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाऊस द्वारा 4064 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि नूंह अनाज मंडी में 5470 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं, तावडू़ अनाजमंडी में 692 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसे हरियाणा वेयर हाउस द्वारा खरीदा गया। इसी प्रकार फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में 478 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। पिनगवां अनाज मंडी में 98 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों में निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी स्तर पर गेहूं खरीद के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के प्रत्येक एसडीएम को खरीद कार्य पर निरंतर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। किसानों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में अधिकारी किसानों और अन्य कामगारों के लिए पानी और शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखना भी सुनिश्चित करें। मंडी में बिजली, बारदाना आदि की भी व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मंडी में किसानों को गेहूं लाने के लिए शेड्यूल बनाया गया है। गेट पास की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि गेहूं का उठान समय पर हो। यदि समय पर उठान नहीं हुआ तो जुर्माने का भी प्रावधान है।