फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Snakebite: When life was in danger due to exorcism, then ran to the hospital

सर्पदंश : झाड़फूंक से जान पर बन आई तब अस्पताल की दाैड़ लगाई

Sat, 04 Oct 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: When life was in danger due to exorcism, then ran to the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मवीकलां गांव में बेड पर सो रहे पिंटू के हाथ में सांप ने डस लिया। इसके बाद परिवार वाले छपरौली में झाड़फूंक करने वाले के यहां ले गए, जहां पिंटू की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद पिंटू की हालत में सुधार हो गया।
मवीकलां गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसका भाई पिंटू बृहस्पतिवार रात घर में बेड पर सो रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे एक सांप घर में घुस गया और बेड पर सो रहे पिंटू के हाथ में डस लिया। सांप के डसते ही पिंटू नींद से जाग गया और सांप भी कमरे में छिप गया।
विज्ञापन

पिंटू के शोर मचाने पर परिवार वालों को पता चला। इसके बाद छपरौली में एक झाड़फूंक करने वाले के यहां ले गए।
झाड़फूंक करने वाले ने पहले तो सांप के डसने की घटना से इंकार कर दिया। इसके बाद हाथ में सूजन बढ़ने पर नीम के पत्तों से झाड़फूंक की।
थोड़ी देर बाद पिंटू की हालत बिगड़ने लगी तो वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सक विजय प्रकाश ने बताया कि एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर पिंटू का उपचार किया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed