फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smuggler arrested with 20 grams of heroin

Noida News: 20 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 20 grams of heroin
तावडू। पुलिस टीम ने तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सालाका-तावडू रोड पर निर्माणाधीन सीमेंट चारदीवारी के पास से एक नशा तस्कर को 20 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को 16 जनवरी को सूचना मिली कि अमजद उर्फ बिल्लू पुत्र दीनू निवासी गांव पचगांव थाना सदर तावडू जिला नूंह नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है, जो सालाका सड़क पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर रेड की। जहां पुलिस वाहन को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमजद उर्फ बिल्लू बताई। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से एक पॉलीथिन बरामद हुई, जिसमें से 20 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन एक दिन पहले सोनू पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू से 20 हजार रुपये में खरीदी थी। इस मामले में थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed