फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   smart rc facilty soon

स्मार्ट कारर्ड के रूप में िमलेगी आरसी

Tue, 24 Sep 2019 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
smart rc facilty soon
नए साल से घर पहुंचेगी ‘स्मार्ट’ आरसी
विज्ञापन

नोएडा। मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के बाद अब यूपी के लोगों को भी जल्द ही स्मार्ट कार्ड वाली आरसी मिलेगी। उम्मीद है कि दिसंबर तक टेंडर हो जाएगा। एक जनवरी से विभाग की ओर से सीधे वाहन स्वामी के घर स्मार्ट कार्ड वाली आरसी भेजी जाएगी। शासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल, यूपी में लंबे समय से स्मार्ट आरसी को लेकर गहमागहमी चल रही है। इसी कारण पूरी योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। लेकिन मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के तहत यूपी समेत पूरे देश में एक जैसी स्मार्ट कार्ड वाली आरसी का नियम बना है। दिल्ली समेत कुछ राज्यों में पहले से ही स्मार्ट कार्ड वाली आरसी मिलती है। अधिकारियों की मानें तो परिवहन विभाग से स्वीकृति मिलते ही लखनऊ में प्रिंटिंग शुरू हो जाएगी। लखनऊ से ही आरसी घर पहुंचेगी। हालांकि, इसके लिए परिवहन विभाग कुछ पैसे अलग से जरूर वसूलेगा।
विज्ञापन

कागज वाली आरसी रखने में होती है परेशानी
दिल्ली समेत कई प्रदेशों में मौजूदा समय में स्मार्ट कार्ड वाली आरसी मिलती है। इसे जेब में रखने में भी आसानी होती है। मगर यूपी में अभी तक कागज वाली आरसी है। जो ए फोर सीट के बराबर है। जो कि जेब में रखने से खराब हो जाती है। इससे कागज और धन दोनों का नुकसान होता है। इसी कारण वाहन स्वामी आरसी साथ रखना पसंद नहीं करते हैं। अधिनियम में बदलाव के दौरान यह मुद्दा उठा था। इसी के बाद यूपी में यह प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पिछले कई साल से स्मार्ट कार्ड वाली आरसी को लेकर शासन में मामला चल रहा है। मगर तकनीकी कारणों के चलते इसमें परेशानी आ रही थी। इससे योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। मगर वाहन अधिनियम में बदलाव के बाद पूरे देश में स्मार्ट कार्ड वाली आरसी देने की बात कही गई है। यूपी में भी एक जनवरी से स्मार्ट कार्ड वाली आरसी देने की बात चल रही है।
ए के पांडेय, एआरटीओ प्रशासन गौतम बुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed