फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smart multilevel parking will be ready in Old Faridabad market in four months

Noida News: ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में चार माह में तैयार होगी स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग

Sun, 15 Jan 2023 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Smart multilevel parking will be ready in Old Faridabad market in four months
निर्माण कार्य तेज, पांच मंजिला पार्किंग में एक साथ 100 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी
विज्ञापन


फोटो संख्या: 4, 5


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पार्किंग की समस्या से जूझ रहे ओल्ड फरीदाबाद वासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों का दावा है कि तीन से चार माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। खास बात ये है कि लोगों को पार्किंग के साथ यहां शॉपिंग कांप्लेक्स की सुविधा भी मिलेगी।

शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती हैं। वहीं निगम की तरफ से शहर में एक भी वैध पार्किंग नहीं बनाई गई है जिस कारण पार्किंग माफिया सड़कों पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसा वसूल कर रहे हैं। सेक्टर-12 के साथ यही स्थिति ओल्ड फरीदाबाद में बनी हुई है।
विज्ञापन



वाहनों को सड़कों पर पार्क करने से लगता जाम, पैदल चलना मुश्किल
ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के प्रवेश द्वार पर वर्षों से रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था। यहां से मार्केट आने-जाने में लोगों को परेशानी होती थी। लोग भी अपने वाहन कहीं भी आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते। इससे पैदल चलने को भी परेशानी होती। आसपास कहीं भी पार्किंग नहीं होने की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहक ही नहीं, व्यापारी भी परेशान थे। ग्राहक जैसे-तैसे बाजार में पहुंचते थे, तो वहां भी आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से पहली मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एप से पता चलेगा कि पार्किंग किस लोकेशन पर है
पार्किंग में सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसका मोबाइल एप बनेगा, जिसमें लोगों को ये पता चल सकेगा कि पार्किंग किस लोकेशन पर है और उसमें कितनी गाड़ियां खड़ी हैं। यह पूरी तरह से हाईटेक पार्किंग होगी। इस पांच मंजिला पार्किंग में एक साथ 100 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही लोग शॉपिंग भी कर सकेंगे।



शॉपिंग के साथ लें सकेंगे मूवी का आनंद
पार्किंग के साथ बनाया जा रहा शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। यहां पानी स्टोरेज के लिए तीन टैंक बनाए जा रहे हैं। इसका अग्निशमन व अन्य कामों में इस्तेमाल किया जाएगा। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पार्किंग का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा जबकि मल्टीप्लेक्स के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा। मल्टीप्लेक्स में लोग शॉपिंग के साथ मूवी का आनंद ले सकेंगे।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से ओल्ड फरीदाबाद में पार्किंग बनाने का काम तेजी से जारी है। यह पूरी तरह कंप्यूटर आधारित हाईटेक पार्किंग होगी।
- अरविंद शेखावत, उप महाप्रबंधक, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed