{"_id":"63f12a6a0a783b6be905ad00","slug":"slow-speed-of-portal-trouble-in-depositing-electricity-bill-noida-news-c-1-gnd1002-285728-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पोर्टल की गति धीमी, बिजली बिल जमा करने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पोर्टल की गति धीमी, बिजली बिल जमा करने में परेशानी
विज्ञापन
पोर्टल की गति धीमी, बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे उपभोक्ता
-बिलिंग काउंटर पर बिल जमा कराने के लिए बढ़ रही लोगों की भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम का पोर्टल धीमी गति से चलने के कारण बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं की परेशानी हो रही है। इसके कारण बिलिंग काउंटर पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। उपभोक्ताओं को अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विद्युत निगम की ओर से पोर्टल को दुरुस्त करने के लिए एक फरवरी से पांच फरवरी तक कार्य किया गया था। ताकि उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली का बिल जमा करने के साथ विद्युत निगम की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठा सकें। लेकिन पोर्टल की गति धीमी होने से अधिकांश उपभोक्ता फरवरी महीने तक का बिल जमा नहीं कर पाए हैं। बिलिंग काउंटर पर भी पोर्टल धीमी गति से चलने की वजह से अधिक समय लग रहा है। छलेरा गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पोर्टल में बार-बार तकनीकी खामी आने बिल जमा नहीं हो पा रहा है। मुख्य अभियंता राजीव मोहन ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खामियों की वजह से कुछ परेशानियां आ रही है। जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।