फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six trains will remain canceled on July 24 time of three changed

Indian Railways: दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित, 24 जुलाई को छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, तीन का समय बदला

Sun, 03 Jul 2022 05:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 05:10 AM IST
सार

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य के चलते 24 जुलाई को छह ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि तीन का समय बदला गया है। 24 जुलाई को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक होगा। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन
Six trains will remain canceled on July 24 time of three changed

विस्तार

ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के ईस्टर्न कॉरिडोर को दादरी में रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग से जोड़ने का काम 14 जुलाई से शुरू होगा, जो 18 दिन तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 24 जुलाई को छह ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि तीन का समय बदला गया है। 17 से 24 जुलाई के बीच भी कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


डीएफसीसी के ईस्टर्न कॉरिडोर की लिंक लाइन खुर्जा से ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी तक बन रही है। काम लगभग पूरा हो चुका है। बोड़ाकी में ईस्टर्न कॉरिडोर का न्यू बोड़ाकी नाम से स्टेशन बनाया गया है। यहां छह रेल लाइन हैं। इनमें से दो लाइन वेस्टर्न कॉरिडोर से मिलेंगी, जबकि तीन लाइन दादरी स्टेशन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से जुड़ेंगी। न्यू बोड़ाकी स्टेशन से दादरी यार्ड के बीच की दूरी करीब 4.5 किमी है। दादरी यार्ड तक तीनों लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब 14 जुलाई से ईस्टर्न कॉरिडोर को दिल्ली-हावड़ा मार्ग से जोड़ने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि 14 से 23 जुलाई के बीच प्री इंटरलॉकिंग का काम होगा। रोजाना दो से तीन घंटे यह काम चलेगा। इस संबंध में भारतीय रेलवे को जानकारी दी गई है। इस दौरान काम तब किया जाएगा, जब पैसेंजर ट्रेन के आने-जाने का समय नहीं होगा। वहीं, 24 जुलाई को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक होगा। इस दौरान दिल्ली-हावड़ा मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। इस कारण 24 जुलाई की छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि तीन का समय बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 से 31 के बीच धीमी रहेगी रफ्तार
डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि 25 से 31 जुलाई के बीच भी काम किया जाएगा, लेकिन तब ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं रहेगा। केवल दादरी के पास ट्रेनों की रफ्तार कम रहेगी। कॉरिडोर को दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग से जोड़ने का काम कुल 18 दिन तक चलेगा। प्री इंटरलॉकिंग काम के दौरान भी चार से अधिक ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इस दौरान मालगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed