{"_id":"606347928ebc3e8c8e61c770","slug":"six-people-including-graphics-designer-and-student-committed-suicide-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : ग्राफिक्स डिजाइनर और छात्रा समेत छह लोगों ने किया सुसाइड, प्रोजेक्ट हुआ फेल तो इंजीनियर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : ग्राफिक्स डिजाइनर और छात्रा समेत छह लोगों ने किया सुसाइड, प्रोजेक्ट हुआ फेल तो इंजीनियर ने दी जान
Tue, 30 Mar 2021 09:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में होली के त्योहार पर अलग-अलग स्थानों पर एक ग्राफिक्स डिजाइनर समेत छह लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से किसी का भी सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि आत्महत्या के अधिकतर मामलों का कारण मानसिक तनाव बताया जात रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना- एक: प्रोजेक्ट हुआ फेल तो इंजीनियर ने दी जान
कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित अजनारा हैरीटेज सोसाइटी में ग्राफिक्स डिजाइनर तबरेज खान (46) ने मंगलवार सुबह पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। तब तक वह दम तोड़ चुका था।
पुलिस ने बताया कि वह गुरूग्राम की एक कंपनी में ग्राफिकस डिजाइनर के रूप में काम करते थे। उनका एक प्रोजेक्ट अधिकारियों द्वारा फेल कर दिया गया था। इससे वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह पत्नी के साथ सेक्टर-74 स्थित सोसाइटी में रह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना- दो: नौकरी जाने पर युवक ने दी जान
कोतवाली सेक्टर-49 के बरौला गांव में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र मिश्रा (40) ने नौकरी चले जाने के कारण आत्महत्या कर ली। नौकरी जाने के कारण वह काफी दिन से तनाव में चल रहे थे। उनका शव कमरे में ही पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूछताछ में नौकरी के कारण मानसिक तनाव में होने की जानकारी मिली है।

घटना- तीन: मानसिक तनाव के कारण युवक ने सुसाइड किया
कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर में किराए पर रहने वाले सतपाल ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सतपाल ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।
न ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था और मानसिक दबाव में था। जिससे यह कदम उठाया था।
घटना- चार: छात्रा ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
कोतवाली फेज-थ्री क्षेत्र के सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसाइटी में कुमारी पार्थवी चंद्रा परिवार के साथ रहती थी। उसने पिछले साल ग्रेजुएशन की थी। पार्थवी ने सोमवार रात को घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों को जानकारी लगी तो उसे फंदे से उतारकर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के परिजनों से कुछ दिन से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे। इसी से तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
घटना- पांच: पारिवारिक क्लेश में महिला ने फंदा लगा समाप्त की जीवन लीला
कोतवाली फेज-थ्री क्षेत्र के ही वाजिदपुर गांव में किराए पर रहने वाली गीता ने गीता देवी (40) ने सोमवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार में आपसी विवाद के कारण महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना- छह: आर्थिक तंगी के कारण ई-रिक्शा चालक ने लगाया फंदा लगाकर दी जान
कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव निवासी प्रकाश हलधर (30) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। सोमवार को दिन के समय प्रकाश ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग होना ही आया है। परिजनों को शव सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आर्थिक तंगी सामने आई है। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।
जिले में सोमवार-मंगलवार को कई लोगों ने फंदा लगाकर जान दी है। इन घटनाओं की विवेचना कराई जा रही है और कारणों पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह का कदम क्यों उठाया जा रहा है यह भी चिंतन किया जा रहा है। - लव कुमार, अपर आयुक्त, कानून व्यवस्था