{"_id":"5d0d03f08ebc3e45b74517c5","slug":"six-ox-has-been-resqued-mewat-news-noi4448279183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्करों के चंगुल से छुड़ाये 6 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोतस्करों के चंगुल से छुड़ाये 6 गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोतस्करों के चंगुल से छुड़ाए 6 गोवंश
पुन्हाना। बिछौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोतस्करों के चंगुल से 6 बैलों को मुक्त कराया है। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर बैलों को गोशाला भेज दिया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव सिंगार निवासी कुछ गोतस्कर बैलों को गोकशी के लिए राजस्थान लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम नाकेबंदी कर दी। गोतस्कर पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए, जिसके बाद पुलिस ने जंगलों से छह बैलों को मुक्त कराया, जिन्हें गोशाला भेज दिया गया।
वहीं बिछौर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान साकिर पुत्र मजीद, कल्ला पुत्र रहीश, भूरा पुत्र अजीज व सब्बर पुत्र मजीद निवासी गांव सिंगार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।