फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six months warranty completed in the store, tricycle did not reach the disabled

Noida News: छह माह की वारंटी स्टोर में पूरी, दिव्यांंग तक नहीं पहुंची ट्राई साइकिल

Sat, 15 Jun 2024 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Six months warranty completed in the store, tricycle did not reach the disabled
छह माह की वारंटी स्टोर में पूरी, दिव्यांंग तक नहीं पहुंची ट्राई साइकिल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दिव्यांगों को बांटने के लिए मंगाई गई ट्राई साइकिलें स्टोर में बंद हैं। एक साल की वारंटी में से छह माह पूरे हो चुके हैं। अब तक नहीं बांटे जाने से सवाल उठ रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर में दिव्यांगों को बांटने के लिए 2024 के लिए 40 ट्राई साइकिलें खरीदी गई थीं। नोएडा की एक फर्म ने आपूर्ति नवंबर में दी थी। संबंधित फर्म ने ट्राई साइकिल की एक साल की वारंटी दी थी। 40 में से 6 साइकिलें दिव्यांगों को नहीं बांटी गईं। कई जनपदों में दिव्यांगों को बांटने के लिए खरीदे गए उपकरण मानकों के मुताबिक नहीं होने से उन्हे ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। उनमें से एक फर्म ने गौतमबुद्ध नगर में भी उपकरणों की आपूर्ति की है। जानकारी होने के बाद भी जिला प्रशासन ने उपकरणों की जांच नहीं कराई। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी आशीष कुमार का कहना है कि जिस दौरान ट्राई साइकिलों की खरीद हुई थी, उस दौरान जिला स्तरीय कमेटी ने गुणवत्ता की गहनता से जांच की थी। गुणवत्ता सही पाई गई थी। आवेदन मिलने पर बची ट्राई साइकिलों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed