फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six arrested including security personnel in the theft of mobile display worth 80 lakhs

80 लाख के मोबाइल डिस्प्ले की चोरी में सुरक्षाकर्मी समेत छह गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including security personnel in the theft of mobile display worth 80 lakhs
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन थाना पुलिस द्वारा पकडे गए कंपनी से मोबाइल डिस्प्ले चोरी करने के आरोपी औ - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने 1 मई को होलीटेक कंपनी से हुई 80 लाख रुपये के मोबाइल डिस्प्ले चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन फरार हैं। कंपनी में तैनात सुरक्षाकर्मी दादर नगर हवेली निवासी संतोष भाई पटेल ने वारदात की साजिश रची थी। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई कार और दो हजार मोबाइल डिस्प्ले बरामद किए हैं। बरामद डिस्प्ले की कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष माल बरामदगी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। रविवार को गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान बुलंदशहर के आकाश राठी, नितिन राठी, वाराणसी के विकास त्रिवेदी, गाजियाबाद निवासी बिरजू उर्फ बृजमोहन और बागपत निवासी दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि होलीटेक कंपनी के एडमिन अधिकारी भगवान दास नायक ने 3 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि 1 मई की रात चोरों ने 20 डिब्बों में रखे 6400 मोबाइल डिस्प्ले चोरी कर लिए। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पता चला कि सुरक्षाकर्मी संतोष भाई पटेल ने ही कंपनी से अपनी मौजूदगी में मोबाइल डिस्प्ले चोरी कराए थे। पूछताछ में पता चला कि वह ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। एक फरार आरोपी से ही संतोष की मोबाइल डिस्प्ले चोरी के संबंध में बात हुई। इसके बाद उसी ने अपने साथियों को बुलाकर चोरी कराई। पुलिस घटना के बाद दिल्ली के गफ्फार मार्केट में भी छानबीन की थी।
विज्ञापन

2500 के डिस्प्ले का 250 रुपये में किया सौदा
पुलिस के मुताबिक, 8 आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जबकि विकास से आरोपियों की 250 रुपये प्रति डिस्प्ले के हिसाब से सौदा हुआ था। आरोपी विकास ने डिस्प्ले खरीद लीं थी। विकास को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक डिस्प्ले की बाजार की कीमत लगभग ढाई से तीन हजार है। घटना के बाद सभी आरोपियों ने आपस में डिस्प्ले बांट लीं थी। सुरक्षाकर्मी के अलावा अन्य आरोपी गौतमबुद्ध नगर में ही अलग-अलग जगह रहकर कंपनियों में काम करते हैं। इनमें एक दो आरोपी किसी अन्य मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed