फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Situation like June in April, if the situation remains the same then there will be power cut in Greno for 3 to 10 hours

अप्रैल में जून जैसे हालात, यही हाल रहा तो ग्रेनो में 3 से 10 घंटे तक होगी बिजली कटौती

Tue, 12 Apr 2022 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Situation like June in April, if the situation remains the same then there will be power cut in Greno for 3 to 10 hours
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को इस साल बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 3 से 10 घंटे की बिजली कटौती होने की आशंका है। इसका मुख्य कारण नोएडा के सेक्टर-123 स्थित सबस्टेशन से 100 मेगावाट बिजली नहीं मिलना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही शहर में बिजली की खपत 460 मेगावाट तक पहुंच चुकी है जो पिछले जून की खपत के बराबर है।
विज्ञापन

अचानक बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही शहर में ट्रिपिंग और कटौती की समस्या शुरू हो गई है, जो आनेवाले समय में और बढ़ेगी। अभी मामूली कटौती और ट्रिपिंग से ही ग्रेनो वेस्ट में लोग परेशान हैं। नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-123 स्थित सबस्टेशन से 100 मेगावाट बिजली मिलनी है। एनपीसीएल दिसंबर में सबस्टेशन से ग्रेनो वेस्ट के लिए लाइन डालने का काम पूरा का चुका है। फरवरी तक बिजली मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सब स्टेशन में अभी काम पूरा नहीं हुआ है। अगले दो माह में भी सब स्टेशन के चालू होने की उम्मीद नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि नोएडा से बिजली नहीं मिली तो शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 3 से 10 घंटे की कटौती हो सकती है। एनपीसीएल अफसरों का कहना है कि कटौती का असर पूरे ग्रेटर नोएडा में पड़ेगा। कटौती का शेड्यू्ल जारी किया जाएगा। ताकि कोई एक हिस्सा ज्यादा प्रभावित नहीं हो सके। मौजूदा खपत को देखते हुए अधिकारी शहर में बिजली की खपत 600 मेगावाट के पार पहुंचने की संभावना जता रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जून के साथ-साथ बारिश के मौसम में बिजली की खपत अधिक होती है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में तेजी से बढ़ रही खपत
ग्रेनो वेस्ट में बिजली की खपत तेजी से बढ़कर 120 मेगावाट तक पहुंच गई है। बढ़ी खपत का आलम यह है कि यहां रविवार को एक फीडर ओवरलोड हो गया था। क्षेत्र की अलग-अलग सोसाइटी जनरेटर का पावर बैकअप भी फेल होने लगा है। अगर नोएडा से बिजली मिलती है तो ग्रेनो वेस्ट में छह नए फीडर शुरू किए जाएंगे। ताकि ओवरलोड के कारण आपूर्ति बाधित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपिंग से ग्रेनो वेस्ट के निवासी परेशान
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। रोजाना 10 से 15 बार ट्रिपिंग हो रही है। जो कभी एनपीसीएल के स्तर से तो कभी बिल्डर के स्तर पर हो रही है, लेकिन इसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे बड़ा डर लिफ्ट बंद होने और गर्मी में एसी नहीं चलने का सता रहा है।
ओवरलोड हो गया था एक फीडर
एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) सारनाथ गांगुली ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में 5 फीडर हैं। रविवार की रात 10:50 बजे एक फीडर ओवरलोड हो गया था। जिस कारण सेक्टर एक और टेकजोन-4 की कुछ सोसाइटी में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई। रात 11:15 से 12:10 के बीच आपूर्ति सामान्य हो गई थी। उसके बाद से वहां पर बिजली आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने बताया ओवरलोडिंग से बचने के लिए ग्रेनो वेस्ट में एक और फीडर शुरू किया गया है।

सेक्टर-123 सबस्टेशन शुरू नहीं हो सका है। इसे जल्द शुरू कराने के लिए प्रशासन के साथ-साथ शासन और विद्युत नियामक आयोग को पत्र भी लिखा गया है। अगर नोएडा से 100 मेगावाट बिजली नहीं मिली तो फिर कटौती होगी। - सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed