{"_id":"6134e4898ebc3eb6d97cfecc","slug":"sit-will-investigate-twin-tower-case-in-authority-today-noida-news-noi602912616","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्राधिकरण में करेगी एसआईटी ट्विन टावर प्रकरण जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्राधिकरण में करेगी एसआईटी ट्विन टावर प्रकरण जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सुपरटेक के ट्विन टावर प्रोजेक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद शासन की ओर से गठित की गई विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम के रविवार शाम को ही नोएडा पहुंचने की सूचना है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की। सोमवार को एसआईटी पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करेगी।
प्राधिकरण अधिकारियों ने जांच टीम को सहयोग करने के लिए पूरे प्रकरण में एक पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण तैयार किया है। इससे जरिये ही पूरे प्रकरण से संबंधित फाइलों को जांच टीम के समक्ष रखा जाएगा। एसआईटी को अपनी जांच रिपोर्ट सात दिनों में शासन को सौंपनी है। एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर प्रकरण में बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही प्राधिकरण में हड़कंप की स्थिति है। मामले में शासन ने चार सदस्यीय एसआईटी गठित की है। इस टीम में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल और मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इस कमेटी में एक-एक क्षेत्र के विशेषज्ञ अधिकारियों को शामिल किया गया है जो मामले की जांच करेंगे।
सूत्रों की माने तो रविवार शाम को ही अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मित्तल नोएडा पहुंच गए थे। जबकि बाकी दो सदस्यों अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव के भी देर रात तक पहुंचने की चर्चा थी। टीम के यह सदस्य प्रत्येक उन बिंदुओं पर जांच करेंगे, जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है।