फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SIT to investigate UPTET paper leak case

यूपीटीईटी पेपर लीक केस की एसआईटी करेगी जांच

Sun, 05 Dec 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
SIT to investigate UPTET paper leak case
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के पेपर लीक मामले में रविवार को पुलिस ने दस जगह दबिश दी। साथ ही, अब मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। इसमें पुलिस और विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारी शामिल होंगे। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उनका कहना है कि अभी लिखित रूप से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। निलंबित सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय से पूछताछ की गई है। वहीं, एसटीएफ ने प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अनूप प्रसाद को भी गिरफ्तार कर केस और अन्य आरोपियों से जुड़ी जानकारियां जुटाई हैं। दोनों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दस से अधिक स्थानों पर दबिश दी है। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दे चुके हैं। ऐसे में अब आला अधिकारियों के निर्देश पर मामले में एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed