फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Silver Jubilee celebrations begin with Run for Education

Noida News: रन फॉर एजुकेशन से सिल्वर जुबली समारोह का आगाज

Fri, 13 Feb 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee celebrations begin with Run for Education
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को फाउंडर्स डे एवं सिल्वर जुबली समारोह का शुभारंभ हुआ। 25 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के गौरवपूर्ण सफर को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए परिसर में छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, प्रबंधन प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत रन फॉर एजुकेशन’ से हुई। इस दौड़ ने स्वास्थ्य, संकल्प और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर भाटी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में अनुशासन, फिटनेस, टीमवर्क और दृढ़ निश्चय को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 200 रक्तदाताओं ने 200 यूनिट रक्तदान किया। साथ ही शैक्षणिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पुस्तक मेले में 20 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों ने भाग लिया। इंटरकॉलेज ड्रोन फ्लाइंग प्रतियोगिता ‘एरोमेनिया’ ने समारोह में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने ड्रोन डिजाइन, नेविगेशन और सटीक उड़ान कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed