फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Silence spread in the village after Tillu's murder

Noida News: टिल्लू की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

Tue, 02 May 2023 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Silence spread in the village after Tillu's murder
लोगों का लगा जमावड़ा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो रिकार्डिंग भी की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद उसके ताजपुर गांव में अजीब सन्नाटा पसर गया। घटना के जानकारी मिलते ही लोग उसके घर पहुंचने लगे। गांव और घर पर भीड़ बढ़ने के साथ ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। वहीं, किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। गांव से महज आठ किलोमीटर दूर जितेंद्र गोगी के गांव अलीपुर में भी पुलिस बल तैनात किया गया।

सुबह जेल में टिल्लू की हत्या की सूचना आग की तरह फैली और ताजपुर गांव में टिल्लू के घर के सामने लोगों का जमावड़ा लगने लगा। इसी बीच स्थानीय पुलिस भी टिल्लू के घर पहुंची और हत्या की जानकारी दी। परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। टिल्लू के परिवार के कुछ लोग अस्पताल पहुंचे, जबकि अन्य सदस्य घर पर ही रहे। वहीं, घर पर भीड़ बढ़ती देख पुलिस के जवान बिना वर्दी के भी तैनात हो गए। वीडियो रिकार्डिंग भी की जा रही थी। गांव के रास्ते में भी पीसीआर और थाने की पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही थीं। पोस्टमार्टम होने के बाद शाम करीब पांच बजे परिवार वाले टिल्लू का शव लेकर गांव पहुंचे। घर में कुछ देर शव को रखा गया जहां माहौल गमगीन हो गया। शव यात्रा में करीब चार सौ लोग शामिल हुए। इसके बाद भाई ने टिल्लू का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed