फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sikandar is running a solver gang from West Bengal

पश्चिम बंगाल में बैठकर सिकंदर चला रहा सॉल्वर गैंग

Mon, 08 Nov 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sikandar is running a solver gang from West Bengal
नोएडा (मनोज कुमार)। प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराकर अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे को बैठाने के मामले में सॉल्वर गिरोह के 10 आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब गिरोह के सरगना की पहचान कर ली है। पश्चिम बंगाल निवासी शैलेंद्र उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क साधा है। जल्द ही पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना की जाएगी। उधर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी लाखन सिंह के खाते में आए 40 रुपये फ्रीज करा दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों के मोबाइल में मिली चैट से गिरोह के सरगना का नाम पता चला है। जांच में यह बात सामने आई है कि सरगना शैलेंद्र उर्फ सिकंदर किसी को अपने बारे में पूरी जानकारी नहीं देता था। वह कहां रहता है और मूल रूप से कहां का निवासी है इसकी जानकारी हमेशा गुप्त रखता था। हालांकि लेकिन जिस नंबर से वह गिरोह के अन्य बदमाशाें को मैसेज करता था और जिस जगह पैसे ट्रांसफर कराए गए थे उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा के पुलिस अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क साधा है। जल्द ही पुलिस की टीम वहां भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अहम है कि 1 नवंबर को सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-61 से सॉल्वर गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 9.15 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि आरोपी लाखन सिंह के खाते से 40 लाख रुपये थे। पुलिस ने बैंक को पत्र लिखकर खाता फ्रीज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शैलेंद्र उर्फ सिकंदर सॉल्वर गिरोह का सरगना है। गिरोह ने पांच राज्यों में जाल बिछा रखा था। सरगना सभी काम ऑनलाइन करता था। पेपर आउट कराकर ऑनलाइन पैसे मंगाता था। जिसके बाद ऑनलाइन ही पेपर भेजा जाता था।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा जोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed