फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddhi Kochar honored for environmental conservation

Noida News: सिद्धि कोचर को पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मान

Tue, 27 Oct 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Siddhi Kochar honored for environmental conservation
ग्रेटर नोएडा। शिव नादर स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा सिद्धि कोचर को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रयासों के लिए प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सिद्धि ने सस्टेनेबिलिटी लीडर्स प्रोग्राम के माध्यम से लाखों विद्यार्थियों को गीले-सूखे कचरे को अलग करने, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पहले पंजाब में कार्यक्रम चलाया और फिर वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत की। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार करने के साथ ऑनलाइन और स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। सिद्धि का चयन अमेरिका के प्रतिष्ठित रिसर्च साइंस इंस्टीट्यूट कार्यक्रम के लिए भी हुआ था। इसमें दुनियाभर से चयनित करीब 100 विद्यार्थियों में वह भारत के तीन प्रतिभागियों में शामिल थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed