फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shrikant Tyagi s bail plea rejected arrested after misbehaving with the woman

Shrikant Tyagi: अभी जेल में ही रहेगा 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी, जमानत याचिका खारिज

Thu, 11 Aug 2022 01:23 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

श्रीकांत त्यागी की जमानत खारिज होने से उसे बड़ा झटका लगा है। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। ऐसे में कम से कम एक माह तक श्रीकांत को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
Shrikant Tyagi s bail plea rejected arrested after misbehaving with the woman
आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा की ओमेक्स सिटी में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार हुए श्रीकांत त्यागी अभी जेल में ही रहेगा। उसकी जमानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी गई। धोखाधड़ी के अन्य मामले में कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय की है।

विज्ञापन


ओमेक्स सिटी में श्रीकांत त्यागी का पौधा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे गाली-गलौज तक की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे दो दिन बाद मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


ओमेक्स सिटी में श्रीकांत के कुछ साथियों ने भी उपद्रव मचाया था, जिनमें से छह लोगों को पकड़कर सोसाइटी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। उन लोगों के मामले में भी सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा

जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील भाटी ने बताया कि श्रीकांत, सिंभावली निवासी राहुल, बागपत निवासी नकुल त्यागी व फिरोजाबाद निवासी संजय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर सिविल जज नुपूर श्रीवास्तव ने जांच अधिकारी को तलब किया है। श्रीकांत मामले में थाना फेज-2 पुलिस ने अभी तक केस डायरी पेश नहीं की है। इधर, नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। ऐसे में कम से कम एक माह तक श्रीकांत को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

जेल में करवटें बदलकर बीती श्रीकांत की रात

आलीशान कोठियों में रहने वाले श्रीकांत त्यागी की जेल में रात करवटें बदलते हुए गुजरी। मुलायम बिस्तरों पर सोने वाले श्रीकांत को जमीन पर सोना पड़ा। सुरक्षा को देखते हुए उसे हाई सिक्योरिटी बैरक-1 में अकेले ही रखा गया है।

देर होने के कारण नहीं मिला खाना

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत को मंगलवार रात करीब 11 बजे लुक्सर जेल लाया गया था। देर रात में पहुंचने पर उसे खाना नहीं मिला। देर रात उसे दो कंबल भी दिए गए। सुबह उसने दलिया का नाश्ता किया। वहीं, उसने अखबार पढ़ने के लिए मांगे जो मुहैया करा दिए गए। आमतौर पर बंदियों को अखबार आदि की सुविधाएं नहीं दी जातीं। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीकांत को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल में उसे किसी तरह की विशेष सुविधा नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed