फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   shot himself after killing a girl in unrequited love

एकतरफा प्यार में युवती की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

Wed, 20 Oct 2021 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
shot himself after killing a girl in unrequited love
बहन को बांहों में लेकर रोती युवती। संवाद - फोटो : Grnoida
दादरी। रेलवे रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दादरी कोतवाली के अनुसार, रेलवे रोड निवासी अन्नू (23) से गौतमपुरी निवासी बंटी (25) एकतरफा प्यार करता था। युवती के परिजनों ने कई बार बंटी को समझाया भी था। बंटी के न मानने पर युवती के परिजन गौतमपुरी छोड़कर रेलवे रोड पर रहने लगे थे। अन्नू ने दो वर्ष पहले 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद पढ़ाई छूट गई थी। युवक घर के आसपास चक्कर काटता रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम अन्नू छोटी बहन के साथ डॉक्टर से दवा लेने के लिए पैदल जा रही थी। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के नजदीक विशाल मेगा मॉर्ट के सामने पहुंची तो कार सवार बंटी ने अन्नू को रोक लिया। कार से उतरकर बंटी ने उससे बात की। इसके बाद तमंचे से सिर में गोली मार दी। उसके गिरते ही बंटी ने खुद के सिर में भी गोली मार ली। छोटी बहन ने घटना की सूचना परिजनों को दी। अन्नू को डिवाइन अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस मिनट तक तड़पते रहे दोनों, लोग बनाते रहे वीडियो
युवक-युवती को तड़पता देखकर भीड़ जुट गई। कुछ लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे तो कुछ लोग दस मिनट तक युवक-युवती का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान किसी वाहन चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई।

दो बहनें दवा लेकर जा रहीं थीं। इसी दौरान युवक ने बड़ी बहन को बुलाया। युवती ने अनसुना किया तो उसे गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed