{"_id":"65542a6786487622180c8a15","slug":"shooting-between-two-parties-in-jewar-greater-noida-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: मोहवलीपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन को लगी गोली; इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: मोहवलीपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन को लगी गोली; इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम
Wed, 15 Nov 2023 07:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:48 AM IST
सार
घटना में दोनों पक्षों के एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जेवर के निजी अस्पताल में भती कराया है। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवर के मोहवलीपुर गांव में मंगलवार रात दो पक्षों में आपस में विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद इस कदर बढा की दोनों पक्षों में जमकर पथराव व गोलियां चली। घटना में दोनों पक्षों के एक बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जेवर के निजी अस्पताल में भती कराया है। जहां से बच्चे की हालत को अति गंभीर देखते हुए नोएडा हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात को मोहवलीपुर में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। जिसमें नरेंद्र पुत्र यदवीर सिंह 40 वर्ष होरीलाल पुत्र मंगत सिंह 53 वर्ष मोहित पुत्र राकेश उम्र 12 वर्ष व कपिल पुत्र राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहां से मोहित 12 वर्ष की स्थिति सिर में गोली लगने से गंभीर हो गई। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे नोएडा रेफर किया गया। सभी मरीजो को आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, मंगलवार रात को घटना के कर्म का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पुलिस पर गांव में मौजूद है और तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन