फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shooters of Mangaria gang went out to commit robbery worth 20 lakhs in Bulandshahr

बुलंदशहर में 20 लाख की डकैती डालने निकले थे मांगरिया गिरोह के शूटर

Sat, 25 Dec 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shooters of Mangaria gang went out to commit robbery worth 20 lakhs in Bulandshahr
मनोज मांगरिया गिरोह के शूटरों की गिरफ्तारी के बाद बीटा टू थाने पहुंची फरीदाबाद पुलिस। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए मनोज मांगरिया गिरोह के दोनों शूटर बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक व्यापारी के फार्म हाउस में 20 लाख रुपये की डकैती डालने के लिए निकले थे। वहीं, 30 नवंबर को बीटा-2 पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। इस महिला से भी बदमाशों ने प्रेमी की हत्या करने के लिए चार लाख रुपये की सुपारी ली थी।
विज्ञापन

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बुधवार रात मुठभेड़ में शूटर कौशिंदर व भोला की पैर में गोली लगने से हड्डी टूट गई थी। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को फरीदाबाद की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) टीम के निरीक्षक विमल कुमार की टीम थाने पहुंची। इसके बाद अस्पताल में जाकर आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों जहांगीराबाद के अमरगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यापारी के फार्म हाउस पर डकैती डालने के लिए निकले थे। फार्म हाउस के पास तीन और बदमाश उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन डकैती से पहले ही मुठभेड़ में दोनों पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed