फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivraj Patil clarified on the controversial statement said – you are who calls it Jihad

Shivraj Patil: विवादित बयान पर शिवराज पाटिल ने दी सफाई, बोले- क्या अर्जुन को कृष्ण की सीख जिहाद है?

Fri, 21 Oct 2022 12:18 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नोएडा
एएनआई, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 12:18 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दिए अपने बयान पर सफाई दी है। क्या आप कृष्ण द्वारा अर्जुन की दी गई सीख को जिहाद बोलेंगे..? नहीं ना, वही मैंने कहा था।

विज्ञापन
Shivraj Patil clarified on the controversial statement said – you are who calls it Jihad
शिवराज पाटिल - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को दिल्ली में दिए अपने विवादित बयान के बाद सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अगर आप महात्मा गांधी की हत्या करते हैं  तो यह जिहाद है। उनकी हत्या करना जिहाद है। क्या आप कृष्ण द्वारा अर्जुन की दी गई सीख को जिहाद बोलेंगे..? नहीं ना, वही मैंने कहा था।

विज्ञापन


उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ''इस्लाम, ईसाई धर्म में मान्यता है कि भगवान बहुत नहीं हैं, सिर्फ एक है। यहूदी धर्म में भी यही मान्यता है कि भगवान की मूर्ति नहीं रख सकते। गीता में भी लिखा है कि भगवान का ना रंग है, ना रूप है और ना ही आकार है।''
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम में बल्कि भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।



कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की जीवनी के विमोचन पर बोलते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद की बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि यह अवधारणा तब सामने आती है जब सही इरादे और सही काम करने के बावजूद कोई नहीं समझता, तब कहा जाता है कि कोई बल प्रयोग कर सकता है।

उन्होंने अपनी टिप्पणी में दावा किया कि सिर्फ कुरान में ही नहीं, महाभारत में भी गीता के हिस्से में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह बात सिर्फ कुरान या गीता में नहीं बल्कि ईसाई धर्म में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed