{"_id":"5cf16d0dbdec22077f3ae85a","slug":"sher-singh-rana-noida-news-noi440986895","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उतारेंगे प्रत्याशीः शेर सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम के समां रेस्टोरेंट में राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्जन संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह राणा प्र?
- फोटो : Gurgaon
Link Copied
राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन संगठन उतारेगा प्रत्याशी : राणा
विज्ञापन
गुरुग्राम। अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लेकर आने वाले शेर सिंह राणा का राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन संगठन हरियाणा विधानसभा के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा। वह 2 जून से हरियाणा में राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे है। यह यात्रा गुरुग्राम इलाके के भोंडसी से शुरू होगी। जिसका समापन 21 जुलाई को करनाल में होगा। यह जानकारी शेरसिंह राणा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में दी।
उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही। दो जून से शुरू होने वाली यह यात्रा सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में सामाजिक एकता के लिए यात्रा लेकर निकले हुए हैं। समाज में व्याप्त जातिगत असंतोष व सवर्णों के विकास की अनदेखी करने के लिए जिम्मेदार लोगों व राजनैतिक शक्तियों के गलत कार्यों को लेकर गांव-गांव जा रहे है। आरोप लगाया कि सभी राजनैतिक दलों ने हरियाणा राज्य में विगत 60 वर्षों में राजपूतों, सवर्णों का प्रतिनिधित्व कम से कम करने के लिए सुनियोजित तरीके से परिसीमन किया है। एक समय था जब हरियाणा में छह राजपूत विधायक चुने जाते थे और आज के हालातों में सिर्फ एक विधायक राजपूत समाज से आता है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह चौहान, नरेश परमार, राजिंद्र नरूका, श्रीपाल चौहान, नरेंद्र सिंह उजीना, कुलदीप रोहिला, विनय सोम, संतोष छोकर, नरेंद्र चौहान, किरणपाल गुर्जर, शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।