{"_id":"6ae20ec328ff78f11b0abf55","slug":"shashwat-upadhyay-won-three-medals-at-the-skating-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-110473-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शाश्वत उपाध्याय ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शाश्वत उपाध्याय ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण समेत तीन पदक विजेता जिले के शाश्वत उपाध्याय।
फोटो -
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर 64वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के स्केटर शाश्वत उपाध्याय ने राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के आधार पर उन्होंने 64वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शाश्वत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं और स्कूल की स्केटिंग अकादमी में प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
यूपीआरएसए और आरएसएफआई के तत्वावधान में 26 से 28 अक्तूबर 2026 तक मेरठ स्थित राइजिंग फाल्कन्स स्केटिंग अकादमी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शाश्वत ने रोड रेस की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण, रिंक रेस की 500 मीटर स्पर्धा में रजत और रोड रेस की एक लैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडुला, उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई और अतिरिक्त उप-प्रधानाचार्य (स्पोर्ट्स) नीरज सिंह ने शाश्वत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है।
विज्ञापन
युवराज ने रोप स्किपिंग में जीता कांस्य :
जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी युवराज शर्मा ने मेरठ के स्टेप टू सक्सेस स्कूल में 23 से 28 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बालक रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2026 की व्यक्तिगत सिंगल फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह स्कूल की रोप स्किपिंग अकादमी में प्रशिक्षक सुनील कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल है।