{"_id":"6a6cc5ec5a0d7db3b80a5d0e","slug":"sgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101904-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चलती मालगाड़ी बीच रास्ते दो हिस्सों में बंटी, तकनीकी टीम ने जोड़े डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चलती मालगाड़ी बीच रास्ते दो हिस्सों में बंटी, तकनीकी टीम ने जोड़े डिब्बे
विज्ञापन
-वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मधुबन सिटी के पास हुई घटना
ग्रेटर नोएडा। बसई के मधुबन सिटी के पास वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) पर शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मालगाड़ी दो हिस्सों में अलग दिखाई दे रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डीएफसीसी की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
तकनीकी कर्मचारियों ने मालगाड़ी के अलग हुए डिब्बों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। आवश्यक परीक्षण के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। डीएफसीसी अधिकारियों के अनुसार यह एक तकनीकी घटना थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।