फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: पोस्टमॉर्टम में फंदा लगने से मौत की बात सामने आई

Sun, 01 Mar 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
sfdg
फॉलोअप
विज्ञापन

- सिग्मा-1 के खंडहर मकान में मिली महिला की लाश
परिजनों ने जताया था जमीन विवाद में हत्या का शक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सिग्मा-1 स्थित एक खाली पड़े खंडहर मकान में महिला का शव मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मौत फंदा लगने के बाद दम घुटने के कारण से हुई थी। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया और शिकायत पत्र पर आगे कोई जोर नहीं दिया।

हापुड़ निवासी बबली (48) नटों की मढ़ैया में अपने दो पुत्रों के साथ रह रही थी। करीब तीन वर्ष पूर्व उसके पति मांगेराम का निधन हो चुका था। पति की मौत के बाद बबली सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। परिजनों के अनुसार वह घर से मायके जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शनिवार सुबह उसका शव सिग्मा-1 के एक खाली खंडहर मकान में फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों द्वारा पूछताछ में महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। बच्चों ने भी किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार किया है। मृतका के भाई कर्मवीर ने आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनकी बहन ने जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों के दबाव में समझौता करा दिया गया था। इसी को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed