फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sexual harassment Greno Digital rape minor became victim of lust

ग्रेनो में दुष्कर्म की वारदातें: मासूम के साथ डिजिटल रेप तो महिला से दुष्कर्म, नाबालिग बनी हवस का शिकार

Sun, 05 Mar 2023 01:58 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Mar 2023 01:58 PM IST
सार

कासना कस्बे में पिता के दोस्त ने आठ साल की मासूम बच्ची से डिजिटल रेप किया। वहीं, दनकौर में दलित महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने मामला सामने आया। इधर, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
sexual harassment Greno Digital rape minor became victim of lust
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल जोन में शनिवार को तीन दरिंदगी की वारदात सामने आईं। कासना कस्बे में पिता के दोस्त ने आठ साल की मासूम बच्ची से डिजिटल रेप किया। वहीं, दनकौर में दलित महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया। इधर, ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उनके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन

 

कासना कस्बे में एक परिवार किराए के मकान में रहता है। दंपती फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी आठ साल की बच्ची है। इसी फैक्टरी में काम करने वाला हाथरस निवासी दीपक दंपती के पड़ोस में रहता है। आरोपी दीपक का दंपती के घर आना- जाना है। दीपक की मासूम बच्ची के पिता से दोस्ती थी। शुक्रवार को दंपती काम पर गए थे। इसी बीच दीपक ने उनकी आठ साल की बेटी को घर में अकेला पाकर डिजिटल रेप किया। माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने आरोपी की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद दंपती ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक ने पहले भी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की हरकत की थी। यह बात जब बच्ची के परिजनों को पता चली थी तो आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी। पूर्व में दंपती और आरोपी देवला गांव में किराए पर रहते थे। दीपक शादीशुदा है और उसकी भी एक आठ साल की बच्ची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी पर महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक दलित ने कोतवाली पहुंचकर शनिवार को शिकायत की है। दर्ज शिकायत के मुताबिक 22 फरवरी की रात में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था। इस दौरान उनके बेटे की पत्नी और उनकी बुजुर्ग पत्नी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोसी शाहनवाज उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उनके बेटे की पत्नी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। वारदात के वक्त पीड़ित की सास दूसरे कमरे में सोई हुई थी, जिसको मामले की जानकारी नहीं हो पाई। आरोपी ने पुलिस या परिवार से शिकायत करने पर सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। घटना के बाद लगभग 10 दिनों से महिला क्षुब्ध थी। जब उसके पति ने शुक्रवार की रात परेशानी का कारण पूछा तो महिला ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने शनिवार को दनकौर कोतवाली पहुंचकर आरोपी शाहनवाज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

घर में घुसकर किया मैकेनिक ने किया दुष्कर्म

ग्रेनो वेस्ट के हल्दौनी गांव में किराए के मकान में रहने वाले कार मैकेनिक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने शोर मचाने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने बताया कि मेरठ के किठौर का रहने वाला उस्मान हल्दौनी गांव में किराए के मकान में रहता है। आरोपी कार मैकेनिक है। आरोपी के पड़ोस में एक नाबालिग अपने परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार को नाबालिग के परिजन घर से बाहर गए थे। तभी आरोपी ने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed