{"_id":"60fb140e8ebc3e585c20446d","slug":"sexual-abuse-with-three-minor-girls-in-gautam-budh-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध नगर: तीन नाबालिग युवतियों के साथ हैवानियत, छह साल की मासूम के हाथ बांधकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध नगर: तीन नाबालिग युवतियों के साथ हैवानियत, छह साल की मासूम के हाथ बांधकर किया दुष्कर्म
Sat, 24 Jul 2021 12:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:40 AM IST
सार
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को वह काम पर गया था और उसकी छह साल की बच्ची गली में खेल रही थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग घटनाओं में तीन नाबालिगों के साथ हैवानियत करने के मामले सामने आए हैं। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के हाथ बांधकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गली में खेल रही बच्ची को बृहस्पतिवार को पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति ने अपने घर में खींच लिया और कपड़े से दोनों हाथ बांधकर दुष्कर्म किया।
अन्य बच्चों के जानकारी देने पर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को वह काम पर गया था और उसकी छह साल की बच्ची गली में खेल रही थी। इसी दौरान किराये पर रहने वाले फर्रूखाबाद के नवाबगंज निवास मेनुद्दीन ने बच्ची को अपने कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने उसकी मां को जानकारी दी। वह शोर मचाती हुई मौके पर पहुंची तो अन्य लोग भी वहां आ गए। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।

मासूम की चप्पल देखकर बच्चों को हुई जानकारी
पीड़िता के पिता ने बताया गली में खेल रहे बच्चों को जब उनकी बेटी नहीं दिखाई दी तो वह उसे तलाशने लगे। इसी दौरान बच्ची की एक चप्पल गली में मिली और दूसरी चप्पल आरोपी के घर के दरवाजे पर पड़ी थी। बच्चे वहां पहुंचे तो मासूम की रोने की आवाज आ रही थी। तभी उन्होंने उसकी मां को सूचना दे दी। आरोपी दो बच्चों का पिता है और विवाद के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।
इसके अलावा थाना दादरी इलाके में एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ दादरी थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं, दादरी थाना इलाके से ही दूसरा मामला सामने आया है। कटैहरा रोड पर रहने वाली एक नाबालिग लड़की को आरोपी ने कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।