फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sex racket bust in dankaur 23 arrested 6 policeman line hazir

देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, 12 महिलाओं समेत 23 गिरफ्तार, 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 20 Mar 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Mar 2021 09:03 PM IST
सार

- 12 महिलाएं भी शामिल, छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 
- चौकी प्रभारी और कोतवाली प्रभारी की भूमिका की जांच शुरू

विज्ञापन
sex racket bust in dankaur 23 arrested 6 policeman line hazir
पकड़ी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल में कई माह जारी देह व्यापार का शनिवार को भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर व 12 महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस की मिलीभगत से देह व्यापार की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि हाल ही में हटाए गए चौकी प्रभारी संजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी की भूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन


डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर क्षेत्र में न्यू क्राउन प्लाजा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। यह होटल वर्ष 2014 से संचलित किया जा रहा है। जिसमें चीती गांव निवासी ज्ञानेंद्र मैनेजर है। एसीपी तृतीय बृजनंदन राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी व अन्य पुलिस ने शनिवार दोपहर होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल में खुलेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर होटल के कमरे खुलवाए। जिसके बाद सभी कमरों में मौजूद महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। गिरफ्तार महिला और पुरुष नोएडा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं। कुछ युवतियां अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र के छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसमें चार कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल और ड्राइवर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई पढ़ाई तो कोई बाजार जाने के बहाने पहुंची 
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ी गई कुछ युवतियां और महिलाएं घर से बहाना बनाकर निकलीं थीं। कोई पढ़ाई के लिए घर से निकलीं थी तो कोई बाजार से खरीदारी के बहाने निकली थी। होटल में मिले रजिस्टर में भी किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया था। 


चर्चित मामलों में सामने आते हैं चीती के आरोपी 
देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार मैनेजर चीती गांव का रहने वाला है। बाइक बोट फर्जीवाड़े के संजय भाटी समेत कई आरोपी चीती गांव के ही रहने वाले हैं। वर्ष 2009 में जिले की सबसे बड़ी लूट में भी चीती गांव के आरोपियों के नाम सामने आए थे। वहीं, जनपद के सामूहिक विवाह फर्जीवाड़े में भी चीती गांव के ही आरोपी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed