फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven samples of milk and milk products were collected.

Noida News: दूध व दूध से बने उत्पादों के 7 सैंपल भरे

Thu, 18 Jun 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Seven samples of milk and milk products were collected.
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार को दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच का अभियान चलाया। प्रोसेस्ड फ्रूट एंड वेजिटेबल निर्माण इकाइयां और थोक विक्रेताओं के यहां से कुल 7 नमूने भरे गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने हबीबपुर ग्रेटर नोएडा स्थित कांटिनेंटल मिल्कोज इंडिया से गाय के दूध का नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने फेस 2 नोएडा स्थित सोवेंस फॉर्मेज डेरी इंडिया से मक्खन और चीज का एक-एक नमूना और प्रोसेस्ड चीज स्प्रेड के दो नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज ने सेक्टर-45 नोएडा की डाबर डेरी से पनीर का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना ने सेक्टर 68 नोएडा की ऑर्गेनिक्ट फ्रेश से पिज्जा सॉस का एक नमूना लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed