फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven Rohingyas detained

सात रोहिंग्याओं को हिरासत में लिया

Wed, 04 Aug 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Seven Rohingyas detained
पुन्हाना/पिनगवां। पुलिस ने सात रोहिंग्याओं को हिरासत में लिया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और पुलिस रोहिंग्याओं से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुन्हाना के सैनी मोहल्ले में 12 वर्षों से करीब 30 परिवार एनआरसी कैंप में रह रहे हैं। पुन्हाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एनआरसी कैंप में रहने वाले अहमद रशीद (57) के अलावा हसीना (30), इरफान हुसैन (19) तथा पिनगवां पुलिस ने गांव सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्ट्री से सेद उल अमीन (24), मोहम्मद रिडवन (18) तथा नूर आलम को हिरासत में लिया है। लोगों का कहना है कि ये लोग बिना रिफ्यूजी कार्ड के रह रहे थे।
विज्ञापन

अहमद रशीद अपने परिवार के साथ करीब 12 साल से पुन्हाना के एनआरसी रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं। इनका करीब 30 लोगों का परिवार हैं। अहमद ने बर्मा में रहने वाली हसीना के साथ फोन से निकाह किया है। हसीना के करीब तीन वर्ष का बच्चा भी हैै। करीब 10-15 दिन पहले अहमद रशीद का पौत्र इरफान अवैध तरीके से बॉर्डर पास कराकर हसीना को पुन्हाना लेकर आया था। वहीं, सूत्रों ने बताया कि पिनगवां पुलिस को पता चला कि गांव सटकपुरी स्थित फेयर ऐक्सपोर्ट मीट फैक्ट्री में सेद उल अमीन, मोहम्मद रिडवन तथा नूर आलम बिना रिफ्यूजी कार्डों के नौकरी कर रहे हैं। फिलहाल, पुन्हाना और पिनगवां पुलिस दोनो मामलों की जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि हिरासत में लिए गए रोहिग्याओं के पास रिफ्यूजी कार्ड है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पुन्हाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलयास के बेटे एडवोकेट जावेद खान का कहना है कि गांव सटकपुरी स्थित फेयर ऐक्सपोर्ट मीट फैक्ट्री में मजदूर और ठेकेदार ज्यादातर रोहिंग्या, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार आदि जगहों के रहने वाले हैं। इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्ट्री के जनरल मैनेजर रशीद का कहना है कि उनके पास जो रोहिंग्या लोग काम करते हैं, उनके पास वैध कागजात हैं। वे कंपनी में बिना जांच के किसी आदमी को नहीं रखते हैं।

पूछताछ की जा रही है
पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि कुछ विदेशियों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से पूछताछ जारी है। अगर इन लोगों के पास सही दस्तावेज है तो छोड़ दिया जाएगा, नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed