{"_id":"661807397512ea5002073d16","slug":"seven-arrested-for-stealing-valuable-equipment-from-mobile-towers-noida-news-c-1-gnd1002-1588821-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चुराने वाले सात दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चुराने वाले सात दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी दिन में रेकी कर रात में सामान चुरा लेते थे
दो कारें व बाइक सहित चुराया गया सामान बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले गिरोह का कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने खुलासा कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नोएडा सहित अन्य राज्यों में वारदात करते थे।
पुलिस के अनुसार, नोएडा व आसपास के क्षेत्र में मोबाइल टावरों से लगातार आरआरयू समेत अन्य कीमती उपकरण चुराने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने जांच कर भोजपुर, गाजियाबाद निवासी दानिश कुरैशी व रोहित, राधे, फैजान कुरैशी, मेरठ निवासी रिजवान मलिक व बिलाल मलिक और डासना निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिन में कार व बाइक से मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और रात में कीमती उपकरण चुरा लेते थे। इसके बाद दिल्ली व आसपास के शहरों में कबाड़ियों को बेच देते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने टावरों से चुराए 40 आरआरयू सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। साथ ही, आरोपियों से टाटा सफारी व सेंट्रो और बाइक बरामद की गई है। बदमाशों ने एनसीआर के दर्जनों मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने की बात स्वीकार की है। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी हृदयेश कठेरिया का कहना है कि मोबाइल टावर से उपकरण चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया गया है। पकड़े आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।