फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Settled his election, now Netaji will take the path of Purvanchal

अपना चुनाव निपटाया अब पूर्वांचल की राह पकडे़ेंगे नेताजी

Sat, 12 Feb 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Settled his election, now Netaji will take the path of Purvanchal
नोएडा। अपना चुनाव निपटाने के बाद अब दूसरे जिलों में जाकर नेताजी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का काम करेंगे। भाजपा से स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और नोएडा के निवर्तमान विधायक पंकज सिंह पूर्वांचल के कई जिलों में जाकर भाजपा के पक्ष में रैलियां और जनसंपर्क कर सकते हैं। उधर, शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों की एक नई सूची जारी की है। इसमें नोएडा से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली पंखुरी पाठक को स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं सांसद डॉ. महेश शर्मा शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक और उमेश शर्मा के लिए प्रचार करने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

----
पहले चरण की मतदान प्रक्रिया खत्म हुई है, मगर अभी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुईं। बल्कि यूं कहा जाए कि चुनावी जिम्मेदारी तो अब शुरू हुई हैं। मोर्चा की ओर से कानपुर, देवरिया, चंदौली, लखनऊ की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क को जाना है। बाकी कार्यक्रम पार्टी तय करेगी।
विज्ञापन

- पंकज सिंह, भाजपा प्रत्याशी
पार्टी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम शामिल किया है। अभी दो-तीन दिन तो ब्रेक चाहिए होगा। इसके बाद तीसरे चरण के चुनाव से पूर्वांचल की ओर की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दिए जाने की संभावना है। पूर्व में भी पूर्वांचल में ही मैं ज्यादा सक्रिय रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंखुरी पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed