फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Service road of Yamuna Expressway is a victim of illegal encroachment

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड अवैध कब्जों की शिकार

Wed, 25 Jun 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Service road of Yamuna Expressway is a victim of illegal encroachment
-तिरंगा चौक और दो निजी विश्वविद्यालयों के सामने लगा है अतिक्रमण
विज्ञापन

-ग्रीन बेल्ट में लगी है 100 से अधिक अवैध-रेहड़ी पटरियां
-रोड पर ही पुलिस पिंक बूथ के बावजूद लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी


दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्रीन बेल्ट में दनकौर क्षेत्र में सलारपुर अंडरपास के नजदीक तिरंगा चौक व दो निजी विश्वविद्यालयों के निकट 100 से अधिक अवैध रेहड़ी पटरी लगी हुई है। अतिक्रमण के चलते सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड पर पुलिस पिंक बूथ बना हुआ है। इसके बावजूद हर वक्त जाम लगा रहता है और हादसे का खतरा बना रहता है।

एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर विश्वविद्यालय में हजारों छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं। दनकौर का बाजार करीब 2 किमी दूर है। इसलिए स्थानीय व बाहरी लोगों ने सर्विस रोड की ग्रीन बेल्ट में ही जगह खाली देखकर छात्र छात्राओं के खाने पीने की रेहड़ी पटरी के साथ ढाबा तक खोल दिए हैं। तिरंगा चौक पर फल और खाने की रेहड़ी लगा दी हैं। जिससे रोड पर जाम के हालात बने रहते हैं और कई वाहन चालक जल्दी निकलने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। जिससे हादसे होने का डर बना रहता है। इन दोनों जगहों पर 6 से अधिक लोग हादसों में जान गंवा चुके हैं और आए दिन होने वाले हादसों में लोग घायल होते हैं। हालांकि एक दो बार शिकायत होने पर पुलिस ने रेहड़ी पटरी को हटाया है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से लग जाती हैं। लोगों का कहना है कि शाम के वक्त स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी भी बूथ पर मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी प्रशासन व पुलिस के अधिकारी अतिक्रमण हटाने का जोखिम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed