फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Senior citizens were advised to be cautious about cyber fraud

Noida News: वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की दी सीख

Fri, 05 Sep 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens were advised to be cautious about cyber fraud
Iज्वालापुर कोतवाली में पुलिस ने की वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी
विज्ञापन

I

Iपुलिस पेंशनरों और रिटायर्ड नागरिकों ने भी रखी अपनी समस्याएं
I

I
I

Iज्वालापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, पुलिस पेंशनरों और विभिन्न विभागों से रिटायर नागरिकों के साथ गोष्ठी की। बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्टिंग और साइबर किडनैपिंग जैसे ठगी के नए तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही बुजुर्ग नागरिकों से उनकी समस्याएं पूछकर उनके समाधान का भरोसा भी दिया गया।
I
I
I
Iएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हुई गोष्ठी में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने स्थानीय नागरिकों को न केवल अपराधों से बचाव की जानकारी दी, बल्कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाने का आह्वान भी किया। बताया कि किस तरह ठग डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर किडनैपिंग और फर्जी कॉल्स के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

I
Iसभी सीनियर सिटीजनों से कहा कि वे अपने घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और उसकी रोकथाम पर भी चर्चा की गई। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि अगर किसी सीनियर सिटीजन को कोई परेशानी होती है तो पुलिस हर संभव मदद करेगी। गोष्ठी में सभी को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर, चौकी प्रभारियों और चेतक पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए। कहा कि चेतक पुलिस कर्मी प्रत्येक सप्ताह सीनियर सिटीजनों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछेंगे और किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह सहित तमाम सीनियर सिटीजन मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed