फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Senior citizens should follow the advisory for rescue from Corona

कोरोना से बचाव के लिए एडवाइजरी का पालन करें वरिष्ठ नागरिक

Wed, 28 Apr 2021 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens should follow the advisory for rescue from Corona
नूंह। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को इस एडवाइजरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों में कोरोना संक्रमण होने का खतरा सबसे ज्यादा है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर नई दिल्ली स्थित एम्स ने डायबिटीज, हाइपरटेंशन, क्रॉनिक हृदय, लीवर, किडनी, कैंसर व फेफड़ों या अन्य किसी बीमारी से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सलाह दी है कि ऐसे वक्त में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन

क्या करें वरिष्ठ नागरिक
एडवाइजरी में सीनियर सिटीजन को सलाह दी गई है कि घरों से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके अलावा अपने आसपास सफाई रखें। घर के भीतर खुद को एक्टिव भी रखें। योग व हल्के व्यायाम करते रहें। नाक-मुंह को ढककर रखें और गर्मी में पर्याप्त पानी पिएं। समय-समय पर हाथ धोते रहें। चश्मा व अन्य रोजाना काम में आने वाली चीजें भी साफ करते रहें। घर का बना पौष्टिक खाना खाएं और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने के लिए ताजा जूस पिएं। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं समय पर लेते रहें। बुखार, सांस लेने में तकलीफ, खांसी आदि होने पर नजदीक के अस्पताल में इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या न करें
वरिष्ठ नागरिक खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे व्यक्ति के पास न जाएं। खांसी व छींक आने पर अपने हाथों को दूर रखें। आंख, नाक और मुंह पर हाथ न लगाएं। अपनी मर्जी से कोई भी दवा नहीं लें। किसी से गले नहीं मिलें। घर में एकदम अकेले भी न रहें। अगर किसी से मिलना बहुत जरूरी हो तो उससे कम से कम एक मीटर दूर रहें। जहां तक संभव हो मोबाइल से भी दूर रहें। अपनी चीजें दूसरों को न छूने दें। छींकने या खांसने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। फिलहाल, रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाने से बचें। डॉक्टर से टेलीफोन पर परामर्श लें।

ऐसे करें देखभाल
सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करने वालों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। वरिष्ठ नागरिकों की मदद करते समय हाथ अच्छी तरह से धोएं। इसके अलावा अपने मुंह व नाक को कवर करें। वरिष्ठ नागरिकों की चेयर आदि को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed