फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seemapuri incident: Three of the eight injured discharged, five undergoing treatment.

सीमापुरी हादसा: आठ घायलों में तीन को मिली छुट्टी, पांच का इलाज जारी

Thu, 08 Oct 2026 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Seemapuri incident: Three of the eight injured discharged, five undergoing treatment.
-राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थित जीटीबी अस्पताल की आपातकालीन वॉर्ड से छुट्टी मिली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
सीमापुरी हादसे में बुधवार को घायल हुए आठ मरीज में से बृहस्पतिवार को तीन को इलाज के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्थित जीटीबी अस्पताल की आपातकालीन वॉर्ड से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, पांच घायल का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, हादसे के बाद घायल आठ मरीज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज में तीन घायलों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया, जबकि पांच घायल अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ओर से घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार, उन्हें उपचार और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अब तक आठ घायल को भर्ती किया था। इनमें सात मरीज युवा हैं, जबकि एक तीन साल का बच्चा भी शामिल है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, भर्ती कराए गए आठ घायल में सात की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। हादसे में घायल तीन साल के बच्चे को भी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। सभी घायलों की चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें उनकी चोट के अनुसार अलग-अलग विभागों में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पांच मरीज को सिर में चोट आई है। इन सभी का इलाज न्यूरोसर्जरी विभाग में चल रहा है। वहीं, तीन घायल को हड्डियों से जुड़ी चोटे होने के कारण ऑर्थोपेडिक विभाग में भर्ती किया है। डॉक्टरों की टीम घायलों की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed