फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Sachin love story Seema Haider sent a defamation notice to Mithlesh

Seema-Sachin: मानहानि नोटिस पर मिथिलेश भाटी का जबाव, हम डरने वाले नहीं, 35 बिरादरियों को लेकर चलते हैं साथ

Thu, 17 Aug 2023 04:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 04:36 PM IST
सार

मिथलेश भाटी ने कहा कि लीगल का जवाब लीगल से दिया जाएगा। मेरी मंशा गलत नहीं थी कुछ कहने की।  गांव की भाषा में मैंने बोल दिया लप्पू और झींगुर। हमको मानहानि का नोटिस दे रहे हैं सीमा बाहर से अवैध तरीके से आई उसक कुछ नहीं।

विज्ञापन
Seema Sachin love story Seema Haider sent a defamation notice to Mithlesh
मिथलेश भाटी, सचिन और सीमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के रबूपूरा की रहने वाली मिथिलेश भाटी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मिथिलेश भाटी वही महिला हैं जिन्होंने सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर सा बताया था। मिथिलेश भाटी के सचिन मीणा पर दिए गए कमेंट पर कई मीम्स और गाने भी बनाए गए। इसके बाद भी मिथिलेश भाटी, सचिन और सीमा पर लगातार बयान दे रही हैं। सचिन मीणा को लप्पू और झींगुर कहे जाने पर ग्रेटर नोएडा के दो गांवों और समाज के बीच तनाव का माहौल बन गया है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के म्याना गांव में रहने वालीं मिथिलेश भाटी को सचिन और सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने मानहानि का नोटिस भेजा है। मामले को लेकर मिथिलेश भाटी की प्रतिक्रया भी सामने आई है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में मिथिलेश ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है।

विज्ञापन


इस नोटिस में पूछा गया है कि उन्होंने सचिन को लप्पू और झींगुर क्यों कहा। इन शब्दों से सचिन खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। इस तरह की बातें बोलकर सचिन की छवि खराब की जा रही है। म्याना गांव रबूपुरा का पड़ोसी गांव है। रबूपुरा में सचिन और सीमा का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले मिथिलेश भाटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उनके डॉयलाग्स पर गाने तक बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

 


मामले को लेकर मिथिलेश भाटी की प्रतिक्रया भी सामने आई है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में मिथिलेश ने कहा कि मैंने किसी का अपमान नहीं किया है। मेरे मुंह में जो आया मैंने कह दिया। हमारे यहां लप्पू और झींगुर शब्दों का इस्तेमाल आम बोलचाल की भाषा में धड़ल्ले से किया जाता है। कोई बहुत दुबला पतला बच्चा होता है तो उसे हम कह देते हैं ये चीज। मीडिया के लोगों ने इसे बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया है। मुझ पर बॉडी शेमिंग के आरोप लग रहे हैं। मैं नहीं जानती कि बॉडी शेमिंग क्या चीज होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मिथलेश भाटी ने कहा कि लीगल का जवाब लीगल से दिया जाएगा। मेरी मंशा गलत नहीं थी कुछ कहने की।  गांव की भाषा में मैंने बोल दिया लप्पू और झींगुर। हमको मानहानि का नोटिस दे रहे हैं सीमा बाहर से अवैध तरीके से आई उसक कुछ नहीं। मिथलेश भाटी ने आगे कहा कि 35 बिरादरियों को साथ लेकर हम चलते हैं बाहर के लोग दो जातियों को लड़ाने का काम कर रहे। लीगल नोटिस से नहीं डरते नोटिस का जवाब देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed