फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Sachin Love Story man demanded from the government both want to get married

सचिन-सीमा की प्रेम कथा: एक होना चाहते हैं दोनों, संग जीने-मरने की खा चुके कसमें; अब सरकार से की ये मांग

Tue, 04 Jul 2023 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 05:46 PM IST
सार

सीमा पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार है। टिकटॉक पर उसके फॉलोअर्स की अच्छी संख्या है। कोरोना काल में सचिन और सीमा दोनों पबजी गेम खेलकर समय बिताते थे।

विज्ञापन
Seema Sachin Love Story man demanded from the government both want to get married
'सीमा से मेरी शादी करवो दो बस...' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची सीमा गुलाम हैदर सचिन से बेइंतहा मोहब्बत करती है और सचिन भी उसे दिल-ओ-जान से मोहब्बत करता है। आज तब पहली बार सचिन मीडिया के सामने आया तो इस बात को सबके सामने कहने से वह बिल्कुल नहीं हिचका। जब सचिन से पूछा गया कि क्या तुम अब भी सीमा से प्यार करते हो तो उसने कहा, हम आपस में बहुत प्यार करते हैं। मैं सरकार से मांग कर रहा हूं कि हमारी शादी करा दी जाए और हमारा घर बस जाए बस। 

विज्ञापन

दोनों ने खाई संग जीने-मरने की कसमें
पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन ने ऑनलाइन पहचान होने के बाद साथ में जीने मरने की कसमें खाई थीं। इसके बाद ही सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते 13 मई को रबूपुरा पहुंची और परचून की दुकान में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करने वाला सचिन उसके साथ जीवन यापन करने लगा। सचिन ने आंबेडकर नगर के गिरजेश से 2500 रुपये महीने में कमरा किराये पर लेकर सीमा व उसके बच्चों को रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
चार बच्चों संग नेपाल सीमा से गौतमबुद्ध नगर तक पहुंचने और 50 दिन तक बेखौफ रहकर पाकिस्तानी सीमा हैदर ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। नेपाल सीमा से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे और रबूपुरा में रहने के दौरान सुरक्षा एजेंसी, खुफिया विभाग और पुलिस किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। पिछले साल अवैध रूप से रहने वाले चीनी नागरिक भी नेपाल सीमा से गौतमबुद्ध नगर में आकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने में कामयाब हुए थे।

विज्ञापन

12 लाख की जमीन बेच भारत आई सीमा
पति के सऊदी अरब चले जाने के बाद सीमा ने पाकिस्तान में 12 लाख रुपये की जमीन बेची थी। वह पति से मिलने सऊदी अरब गई थी लेकिन व्यवहार अच्छा नहीं होने की वजह से लौट आई। इसी बीच सचिन से उसकी निकटता बढ़ गई। इन्हीं रुपयों से वह नेपाल गई और करेंसी चेंज करा कर भारत आ गई। 

टिकटॉक स्टार है सीमा
सीमा पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार है। टिकटॉक पर उसके फॉलोअर्स की अच्छी संख्या है। कोरोना काल में सचिन और सीमा दोनों पबजी गेम खेलकर समय बिताते थे। इसी दौरान उनका परिचय हुआ। सीमा का टूरिस्ट वीजा पिछले माह एक्सपायर हो चुका है। हालांकि इससे पहले ही वह भारत आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed