{"_id":"64d9ead37fc8ef6b98044767","slug":"seema-haider-refused-to-act-in-the-film-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seema Haider: सीमा ने निर्देशक अमित जानी को दिया बड़ा झटका, फिल्म में काम करने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema Haider: सीमा ने निर्देशक अमित जानी को दिया बड़ा झटका, फिल्म में काम करने से किया इनकार
Mon, 14 Aug 2023 02:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:22 PM IST
सार
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
सचिन मीणा और सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर ने निर्माता अमित जानी को झटका देते हुए फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। इस बात की जानकारी सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने दी है। सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
हाल ही में अमित जानी ने सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा अमित जानी ने सीमा को उदयपुर में हुए दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर बना रहे अपनी में काम करने का ऑफर दिया था। जानी ने सीमा को इस फिल्म के लिए रॉ एजेंट का रोल ऑफर किया था। कहा जा रहा था कि इसके लिए सीमा ने हां भी कह दिया था। लेकिन अब सामने आ रहा है कि सीमा ने अमित जानी की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, सीमा हैदर ने सचिन मीणा और अपने बच्चों के साथ रविवार को तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। उनके वकील एपी सिंह भी सचिन मीणा के घर पर मौजूद रहे। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमय खोपकर ने ट्विट पर सीमा हैदर को फिल्म में काम देने पर निर्माता को धमकी दी थी।
विज्ञापन