{"_id":"64a2a00a84264f15340a5e88","slug":"seema-haider-reached-noida-from-pakistan-via-nepal-in-this-way-sachin-also-went-to-meet-nepal-twice-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी प्रेमिका: दीवानगी में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची सीमा, सचिन भी मिलने गया था दो बार नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी प्रेमिका: दीवानगी में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची सीमा, सचिन भी मिलने गया था दो बार नेपाल
Mon, 03 Jul 2023 06:41 PM IST
Vikas Kumar
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:41 PM IST
सार
सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी।
विज्ञापन
सीमा हैदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सचिन के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर फ्लाइट से दो बार सचिन से मिलने नेपाल आई थी। इस बार सचिन के साथ जीने मरने की कसमें खाकर सीमा पहले फ्लाइट से नेपाल आई और फिर बस से तीन बेटियों और एक बेटे के संग रबूपुरा में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
सीमा हैदर के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटी एजेंसी और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। बताया गया है कि सीमा और सचिन की ऑनलाइन पहचान वर्ष 2020 में हुई थी। सीमा का कराची में रहने वाला पति हैदर व्यापार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ सालों से हैदर सीमा को प्रताड़ित करने लगा था और उस से दूरी बनाने लगा था। इसके चलते सीमा की सचिन से निकटता बढ़ती चली गई और दोनों ने जीवन भर साथ रहने का वादा कर लिया।
डेढ़ माह पहले सचिन से संपर्क करने के बाद सीमा फ्लाइट से पाकिस्तान से नेपाल के काठमांडू पहुंची। नेपाल में ही सीमा ने पाकिस्तान की करेंसी को एक्सचेंज किया। इसके बाद वह बस में सवार होकर बच्चों संग यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते रबूपुरा आ गई।