फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider answered many questions including Pakistani spy in an exclusive conversation with Amar Ujala

सीमा-सचिन की दिल्लगी: प्यार या फिर मामला कुछ और, अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में दिए सवालों के जबाव

Tue, 11 Jul 2023 08:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

सीमा हैदर ने पाकिस्तानी जासूस समेत कई सवालों के जवाब अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में दिए। तो वहीं सचिन ने अंत में पत्नी सीमा के लिए गाना भी गाया। 

विज्ञापन
Seema Haider answered many questions including Pakistani spy in an exclusive conversation with Amar Ujala
सचिन मीणा और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी की चर्चाएं सुखियों में हैं। इसके साथ ही देश की सुरक्षा एजेंसियों भी अलर्ट हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर सीमा हैदर की प्रेम कहानी चल रही है तो वहीं सीमा हैदर सुरक्षा जांच एजेंसियों की रडार पर हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच अमर उजाला ने भी सचिन और सीमा से एक्सक्लूसिव बातचीत की। जहां सवाल सभी से अलग रहे। 

विज्ञापन

पाकिस्तान में महिलाएं कितनी सुरक्षित
सीमा हैदर से पूछा कि पाकिस्तान में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। सीमा हैदर ने कहा कि मैं क्या कहूं 100 में से 50 फीसदी हैं और 50 फीसदी नहीं हैं। मैं गांव से हूं तो वहां सुरक्षित नहीं है, लेकिन शहर की सुरक्षित हैं। दूसरा सवाल पूछा कि आप कितना पढ़ी लिखी हैं। सीमा ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि मैं पांचवीं क्लास तक पढ़ी हूं। मैं पढ़ने लिखने का शौक रखती हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में सबसे ज्यादा सचिन से प्यार
इसके बाद आगे पूछा कि आगे के बारे में क्या सोचा है। इसके बाद सीमा ने जवाब देते हुए कहा कि मैं हाउस वाइफ बनकर रहूंगी और सचिन काम करेंगे। सीमा ने कहा कि मैं दुनिया में सचिन से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं, उसके बाद बच्चों से प्यार करती हूं और फिर मेरे मम्मी पापा हैं। मैं हमेशा से अकेली रही हूं। मेरा ख्वाब था कि मैं परिवार के साथ रहूं। 


 

विज्ञापन

पाकिस्तानी जासूस के सवाल पर जवाब
सीमा हैदर ने मीडिया में चल रहीं पाकिस्तान की जासूस महिला के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं जाऊं तो कहां जाऊं। पाकिस्तान वाले कहते हैं कि मैं भारत की जासूस हूं। यहां कहते हैं कि मैं पाकिस्तान सी जासूस हूं। साफ शब्दों में सीमा ने कहा कि मैं भारत की हूं, यहीं रहूंगी। चाहे जेल में रहना पड़े। पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। पाकिस्तान जाने वाले सवाल पर कहा कि आप लोगों को पता चल जाएगा कि सीमा जा रही है। 

सचिन ने सीमा के लिए गाया गाना
वहीं सचिन से भी अमर उजाला एंकर ने बातचीत की और पूछा कि आप सीमा की बात को बहुत गौर से सुनते हैं। कितना प्यार करते हैं। सचिन ने कहा कि मैं बहुत प्यार करता हूं। ये परिवार की हालत को जानती हैं, मैं कितना कमाता हूं और क्या काम करता हूं। बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे और पैसा कमाएंगे। सचिन ने सीमा के लिए गाना गाते हुए कहा डाबर आमला तेल छोरी फेयर एंड लवली ला दूंगा, नहा धोकर खूब लगइओ, तेरी मौज करा दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed